फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Zainul Abdin was named the best player in the national sub-junior volleyball competition.

Pilibhit News: राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल में जैनुल आब्दीन बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Tue, 03 Mar 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Zainul Abdin was named the best player in the national sub-junior volleyball competition.
सर्वश्रेष्ठ ​खिलाड़ी का पुरस्कार लेते जैनुल। स्रोत सचिव
हुगली में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

पीलीभीत। पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित 46वीं राष्ट्रीय सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने बालक वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में यूपी ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम को लगातार तीनों सेट में 3–0 से पराजित किया। इस सफलता में जिले के होनहार खिलाड़ी जैनुल आब्दीन ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्हें प्रतियोगिता का श्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार भी प्रदान किया गया। वॉलीबॉल संघ के जिला सचिव राजेश शुक्ला ने बताया कि जैनुल वर्तमान में प्रयागराज स्थित न्यू हॉल छात्रावास में वॉलीबॉल का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनका चयन वर्ष 2024 में हुआ था। इससे पूर्व जैनुल ने गांधी स्टेडियम पीलीभीत में प्रशिक्षक प्रशांत कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में अपना प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। जैनुल की इस उपलब्धि से जनपद में खुशी की लहर है। संघ अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह समेत खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी। राजेश शुक्ला ने यह भी बताया कि सत्र 2025–26 में जनपद के अमन हालदार, समीर खान, रेहान खान, सौरभ मंडल, जैनुल आब्दीन और विजय मंडल सहित लगभग आधा दर्जन खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed