{"_id":"619562d3bb040c355b1fed6c","slug":"yuva-pilibhit-news-bly4664869175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत और लगन की बदौलत बॉलीवुड में गीतकार बने पीलीभीत के राजेश धीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत और लगन की बदौलत बॉलीवुड में गीतकार बने पीलीभीत के राजेश धीरज
विज्ञापन
खाली की टेंशन गीत लिखने वाले गीतकार राजेश धीरज और सिंगर देव नेगी साथ-साथ।
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। बचपन से गीतकार बनने का सपना था। इस सपने को साकार करने के लिए 20 वर्ष की उम्र में पीलीभीत के राजेश धीरज ने अपना सफर शुरू किया। वर्ष 2012 में पढ़ाई के साथ साथ दिल्ली में टी-सीरीज के साथ काम किया। गीतकार बनने के लिए वर्ष 2015 में मुंबई पहुंच गए। छह वर्ष संघर्ष करने के बाद 2021 में तीन बड़ी सफलताएं उनके खाते में दर्ज हुईं। इसमें सबसे बड़ी सफलता 29 अक्तूबर को सबके सामने आई जब फिल्म बेखुदी रिलीज हुई। सिंगर जुबीन नौटियाल ने जिस गीत को आवाज दी है वह गीत मुंबई के किसी बड़े गीतकार ने नहीं बल्कि पीलीभीत शहर के गीतकार राजेश धीरज ने लिखा है। मेहरबां टाइटिल से लिखे गए इस गीत के बोल हैं- मैं महरूम, मिला न मुझे थोड़ा सुकूं, अब जो मिला तो हमसफर जिऊंगा तुझे बूंद-बूंद-बूंद। राजेश धीरज के लिखे इस गीत को सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म पर दस लाख से अधिक लोगों ने सुना है। राजेश धीरज के दूसरे गीत ‘खाली की टेंशन’ को रिलीज होने के 48 घंटे में 7.5 लाख से अधिक लोगों ने सुना है। राजेश धीरज के गीत को यूपी के मुजफ्फरनगर के रोहित सिंह ने संगीत दिया है।
यह गीत हैं लोकप्रिय-
- बेखुदी फिल्म 29 अक्तूबर 2021 को रिलीज हुई है, उसमें जुबिन नौटियाल ने मेहरबां टाइटिल से जो गीत गाया है। वह भी राजेश धीरज ने लिखा। गीत के बोल- मैं महरूम, मिला न मुझे थोड़ा सुकूं, अब जो मिला तो हमसफर जिऊंगा तुझे बूंद-बूंद-बूंद। यह गीत चार मिनट का है।
- मात्र चार मिनट का म्यूजिक वीडियो, खाली की टेंशन 15 नवंबर को दोपहर दो बजे रिलीज हुआ है। बोल हैं- तेरे इश्क में पड़कर मोहतरमा ले ली खाली की टेंशन। गीत को सिंगर देव नेगी ने गाया है। यह गीत यूट्यूब, गाना डॉट काम, जियो सावन डॉट कॉम, स्पॉटी फाई, हंगामा डॉट काम जैसे ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर सुनने को मिलेगा। फिल्म स्टार राखी सावंत ने गीत के साथ एक्टिंग की है। मात्र 48 घंटे में 7.5 लाख लोगों ने इस गीत को सुना है।
विज्ञापन
- 27 जनवरी 2021 को पहला गीत आया। इस गीत का शीर्ष क है- धीरे-धीरे कदम। गीत के बोल हैं- चाहे ये दिल बार-बार, की गुजारिशें हजार, मांगे तेरा ये दीदार सोणिए। गीत को सिंगर राज वर्मन ने गाया है। इस गीत के लिए यूपी के मुजफ्फर नगर के रोहित सिंह ने संगीत दिया है।
प्रोफाइल-
नाम- राजेश धीरज (32 वर्ष)
शिक्षा- जवाहर नवोदय विद्यालय से 12वीं पास की। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से एमकॉम। जयपुर से एमए मॉस कम्युनिकेशन।
पिता- रामभरोसे लाल, सेवानिवृत्त गन्ना पर्यवेक्षक
सफलता का सूत्र- मन में दृढ़ संकल्प हो तो मंजिल मिलती जरूर है भले ही वक्त लग जाए।
सपना- बनना है सफल गीतकार
संदेश- अगर आपके अंदर रुचि है और गीतकार बनना चाहते हैं तो सबसे पहले मशहूर कवियों और शायरों को सुनें। खुद भी कुछ लिखना शुरू करें। आगे के रास्ते खुद ब खुद मिलते चले जाएंगे।