{"_id":"6a2c4b74acd85125ad0109a5","slug":"youth-who-returned-from-a-friends-house-in-an-injured-state-dies-during-treatment-murder-alleged-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-161706-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दोस्त के घर से घायल अवस्था में लौटे युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दोस्त के घर से घायल अवस्था में लौटे युवक की इलाज के दौरान मौत, हत्या का आरोप
Fri, 12 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
मृतक नत्थू लाल का फाइल फोटो
पीलीभीत। दियोरिया थाना क्षेत्र के रामनगर जगतपुर में बुधवार की रात घायल अवस्था में घर पहुंचे युवक की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। मृतक के भाई ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर जगतपुर निवासी कृष्णपाल मौर्य ने बताया उसके भाई नत्थू लाल (30) पुत्र मेवाराम की गांव के ही एक व्यक्ति से दोस्ती थी। दोस्त की पत्नी के घर पर न होने पर 10 जून की शाम को नत्थू उसे खाने के लिए बुलाने गया था, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटा। उसी रात करीब दो बजे नत्थू घर लौटा। इसके बाद उसने परिजनों से चारपाई पर बिस्तर बिछाने की बात कही और कुछ देर बाद वह लेट गया। सुबह होने पर जब परिवार के लोग नत्थू को उठाने के लिए चारपाई के पास पहुंचे तो उसके सिर पर गहरी चोट के निशान दिखे, खून भी जमा हुआ था। इसपर परिजन चिंतित हुए, जानकारी करने पर नत्थू कुछ नहीं बोल सका।
कृष्णपाल ने बताया कि चोट देख वह उसके दोस्त के घर पहुंचे और उससे नत्थू के घायल होने की वजह पूछी, लेकिन वह कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ। घर के अंदर देखा तो बरामदे में खून पड़ा था। इसपर उसने नत्थू का खून होने की बात कहकर आरोप लगाए। आरोप है कि इसपर धमकाना शुरू कर दिया। कृष्णपाल के अनुसार बृहस्पतिवार को दिन में नत्थू को पहले गांव के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया, हालत बिगड़ने पर शाम के समय बरखेड़ा सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। भाई ने दोस्त व गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक नत्थू लाल चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। सबसे बड़े भाई रामकुमार और सबसे छोटे भाई सोनपाल की शादी हो चुकी है। नत्थू और दूसरे नंबर के भाई कृष्णपाल भी अविवाहित हैं। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
-- --
पुलिस ने परिजनों से जुटाई जानकारी, शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा
मौत की सूचना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। वहीं गांव पहुंचकर भी दियोरिया पुलिस ने परिजनों ने जानकारी जुटाई। पूरे घटनाक्रम के बारे में जाना। सीओ विधिभूषण मौर्य ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।