{"_id":"66c098a52a97dd8db00cfcc3","slug":"youth-tied-a-thread-to-the-teenager-private-parts-and-made-a-video-in-pilibhit-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवक ने किशोर के गुप्तांग में धागा बांधकर की अमानवीयता, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवक ने किशोर के गुप्तांग में धागा बांधकर की अमानवीयता, वीडियो भी बनाया
Sat, 17 Aug 2024 06:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Aug 2024 06:03 PM IST
सार
पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में एक किशोर से अमानवीयता का मामला सामने आया है। गांव के युवक ने किशोर के गुप्तांग में धागा बांध दिया। इसके बाद उसका वीडियो बनाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोर के साथ अमानवीय सलूक किया गया। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को देरशाम एक युवक ने खेत से लौट रहे किशोर के गुप्तांग को धागे से बांधकर उसे बांध दिया। उसके बाद उसकी वीडियो बनाई। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
ग्रामीण ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र शुक्रवार को देरशाम खेत से लौट रहा था। गांव के बाहर मिले गांव के ही एक युवक ने उसे रोककर पहले उसकी पैंट उतरवाई। उसके बाद युवक ने किशोर के गुप्तांग में धागा बांधा और यह धागा पेड़ में बांध दिया। उसके बाद युवक ने उसकी वीडियो बना ली। विरोध करने पर युवक ने किशोर से गाली गलौज की।
विज्ञापन
घर में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोर ने घर आकर परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। ग्रामीण ने रात में ही अपने पुत्र के साथ कोतवाली आकर मामले की नामजद तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर गांव के ही युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन