{"_id":"5a86eb774f1c1b2a788b61d6","slug":"youth-sent-to-jail-for-posting-pic-with-pistol-on-facebook","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल के साथ फेसबुक पर डाला फोटो, अब गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल के साथ फेसबुक पर डाला फोटो, अब गए जेल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
noor
बाइक पर फर्जी तरीके से प्रेस लिखाकर घूमने और फेसबुक आईडी पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड कर रौब झाड़ना मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी नाजिम नूर पुत्र नवी शेर को महंगा पड़ गया। एसपी तक मामला पहुंचने पर मामले की गोपनीय तरीके से जांच कराई गई। इसके बाद शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले की बीते दिनों शिकायत मिली थी। इसमें बताया गया था कि आरोपी नाजिम खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए क्षेत्र के लोगों को धमकाता रहता है। इसको गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई, तो उसकी बाइक पर एक न्यूज चैनल के नाम का स्टीकर चस्पा मिला। जबकि जांच में उसका न्यूज चैनल से कोई वास्ता नहीं निकला। इसके अलावा उसकी फेसबुक आईडी की भी जांच कराई गई। इसमें वह एक पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा है। उसकी गिरफ्तारी कर बाइक को भी सीज कर दिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह फोटो एक पूर्व मंत्री के गनर की पिस्टल हाथ में लेकर लखनऊ में खींचा था। पूर्व मंत्री का गनर टॉयलेट गया था। उसने उसको पिस्टल की निगरानी को कहा था। इसी बीच उसने सेल्फी ले ली थी और बाद में फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया।