{"_id":"69bd8f9a8e75be3e9a08b2ef","slug":"youth-returning-from-a-fair-dies-after-being-struck-by-a-vehicle-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-155865-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मेला देखकर लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मेला देखकर लौट रहे युवक की वाहन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
मृतक संजीव कुमार फाइल फोटो
न्यूरिया। मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार दो युवक मडरिया-बिथरा मार्ग पर किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में गांव रामफुलहर निवासी संजीव कुमार की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार उसका साथी घायल हो गया। न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
गांव रामफुलहर निवासी हरप्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार अपने बाबा के साथ गांव में रहता था। बृहस्पतिवार को वह अपने साथी दीपक कुमार के साथ पास के गांव हाशिमपुर में लगे मेले में गया था। देर शाम दोनों युवक बाइक से घर लौट रहे थे। मडरिया-बिथरा मार्ग पर किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथी दीपक को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।