फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth

बेस्ट ऑफ लग सिमरनजीत ...पदक विजेता बनकर लौटना

Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
youth
पीलीभीत। टोक्यो ओलंपिक में 24 जुलाई को होने वाले पहले हॉकी मैच पर इस बार जनपद के खेल प्रेमियों की खासी निगाहें हैं। इस मैच में जनपद के हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह मिड फील्डर के रूप में खेलेंगे। भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह साढ़े छह बजे शुरू होने वाले इस मैच को लेकर सिमरनजीत सिंह के परिजन भी खासे उत्साहित हैं। कुछ रिश्तेदार तो अभी से ही सिमरनजीत के घर आ चुके हैं। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा चुके सीनियर हॉकी खिलाड़ियों को भी सिमरनजीत से काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि सिमरनजीत में जोश होने के साथ वह एक स्कोरर भी है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र के मझारा फार्म निवासी सिमरनजीत सिंह 2017 में भारतीय हॉकी टीम में शामिल हुए थे। इससे पूर्व 2016 में जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में सिमरनजीत सिंह के गोल से ही भारतीय टीम विश्व विजेता बनी थी। हालांकि सिमरनजीत ने पंजाब के कोचों के सानिध्य में हॉकी की बारीकियां सीखीं। 17 जुलाई को वह टीम के साथ टोक्यो रवाना हो गए थे।
विज्ञापन

सिमरनजीत के ओलंपिक टीम में शामिल किए जाने के बाद उनके परिजन और रिश्तेदारों में उत्साह का माहौल है। भारतीय हॉकी टीम का पहला हॉकी मैच 24 जुलाई को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े छह बजे न्यूजीलैंड से होगा। जैसे-जैसे मैच के दिन करीब आते जा रहे हैं, परिवार वालों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। सिमरनजीत सिंह ने फोन पर बताया कि बृहस्पतिवार को टीम के साथ मैदान पर जमकर पसीना बहाया है। शुक्रवार को मैच को लेकर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के जोश और प्रतिभा पर पूरा भरोसा
हॉकी खिलाड़ी के पिता इकबाल सिंह और मां मंजीत कौर को अपने बेटे के जोश और जज्बे पर पूरा भरोसा है। दादी गुरमीत कौर तो कहती हैं कि वाहे गुरु की कृपा रही तो भारतीय टीम ओलंपिक विजेता बनकर वतन वापस लौटेगी। फिलहाल सिमरनजीत के घर अब सिर्फ हॉकी मैच की बातें हो रही हैं। परिजन में शनिवार सुबह होने वाले पहले मैच को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार है। भांजे का मैच देखने के लिए मामा कुलदीप सिंह और मामी परमीत कौर बहेड़ी से बृहस्पतिवार को उनके घर पहुंच गए।
भारतीय हॉकी टीम में पहले की अपेक्षा काफी सुधार आया है। हालांकि महिला हॉकी टीम को टफ पूल मिला है, मगर टीम ने जिस तरह से तैयारी की है, उससे ओलंपिक में बेहतर होने की पूरी उम्मीद है। - विमला भारती, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
भारतीय टीम में शामिल सभी खिलाड़ी काफी प्रेक्टिस के बाद चयनित कर भेजे गए हैं। पुरुष और महिला टीम दोनों से काफी उम्मीदें हैं। पहले की अपेक्षा खेल में सुधार भी आया है। - करिश्मा सोनकर, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी
पुरुष हॉकी टीम काफी बेहतर तैयारियों के साथ टोक्यो पहुंची है। जनपद के सिमरनजीत सिंह समेत सभी खिलाड़ी लंबे अरसे से प्रैक्टिस कर रहे थे। सिमरनजीत एक अच्छे स्कोरर भी हैं। - सैय्यद आबिद अली, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी / कोच

भारतीय टीम ने जिस जोश के साथ तैयारी की है, उसे देखकर लगता है कि टीम टोक्यो में कुछ खास करेगी। टीम का प्रत्येक खिलाड़ी किसी न किसी तकनीक में माहिर है। पूरी उम्मीद है कि टीम विजेता बनकर लौटेगी। - मुजाहिद अली, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी/कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed