{"_id":"66550c1e994aeb6e660e3714","slug":"youth-involved-in-theft-incidents-in-trains-arrested-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116987-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रेन में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पीलीभीत। रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन व आउटर पर चलती ट्रेनों से यात्रियों का मोबाइल व पर्स चोरी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे जयनरायन सिंह के आदेश पर जीआरपी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। युवक ने अपना नाम सूरज निवासी नौगवां पकड़िया बताया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली, तो तलाशी में उसके पास से दो अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल बरामद हुए।
जानकारी करने पर युवक कोई सही जानकारी नहीं दे सका। जीआरपी प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद