{"_id":"6484c94742676bd66e045054","slug":"youth-going-home-on-foot-dies-due-to-bike-collision-pilibhit-news-c-4-1-178477-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पैदल घर जा रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पैदल घर जा रहे युवक की बाइक की टक्कर से मौत
विज्ञापन
मृतक सुजीब के घर लगी भीड़। संवाद
एक महीने पहले ही हुई थी शादी, बाइक चालक की भी हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरिया (पीलीभीत)। पैदल घर जा रहे गांव कैंचूटांडा निवासी सुजीब (20) को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। हादसे में गिरकर बाइक चालक भी जख्मी हो गया।
बरेली- हरिद्वार राष्ट्रीय मार्ग पर शुक्रवार रात पोल्ट्री फार्म के समीप गांव कैचूटांडा निवासी सुजीब (20) पुत्र अफजाल अहमद पैदल अपने घर जा रहे थे। इस बीच पीछे से आया बाइक चालक जिला शाहजहांपुर के रहने वाला कन्हैया पुत्र जगदीश नियंत्रण खो बैठा और सुजीब को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने मामले की जानकारी अमरिया पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर सुजीब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार वालों ने बताया है कि सुजीब की एक माह पूर्व ही नवाबगंज क्षेत्र में शादी हुई थी। घटना की जानकारी लगते ही पत्नी, भाई, बहन और मां बिलकीन का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि परिवार वालों ने किसी भी तरह की कोई भी कार्रवाई नहीं की है। युवक के शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया है। घायल बाइक चालक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। वह हेलमेट नहीं लगाए था।