{"_id":"6500ae261e145a180905f536","slug":"youth-dies-of-malaria-in-bilhara-village-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4080-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिलहरा गांव में मलेरिया से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिलहरा गांव में मलेरिया से युवक की मौत
Tue, 12 Sep 2023 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
गांव बिलहारा में बुखार से मौत के बाद सीएचसी अधीक्षक परिजनो से बात करते हुए । संवाद
बिलसंडा। मलेरिया से पीड़ित बिलहरा गांव के कल्लू की सोमवार रात मौत हो गई। एक दिन पूर्व ही गांव में लगे स्वास्थ्य विभाग के शिविर में कल्लू ने जांच कराई थी। इसमें उन्हें मलेरिया होने की पुष्टि हुई थी।
कल्लू को तीन दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार को मलेरिया विभाग की टीम गांव में शिविर लगाने पहुंची थी। कल्लू ने भी इस शिविर में चेकअप कराया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उनके मलेरिया से पीड़ित होने की पुष्टि की थी। टीम युवक को दवा देकर लौट गई। पत्नी सुशीला ने बताया कि सोमवार रात लगभग 11 बजे कल्लू की तबीयत बिगड़ गई। उनका शरीर ठंडा पड़ गया। पत्नी जब तक कुछ समझ पाती तब तक कल्लू की मौत हो गई। मलेरिया से युवक की मौत की सूचना पर बिलसंडा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
अन्य लोग भी बुखार की चपेट में
ग्रामीणों की मानें तो पिछले काफी लंबे समय से गांव में अधिकांश घरों में लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुखार लगातार गांव में अपने पैर पसार रहा है। कल्लू की मौत हो जाने से गांव के लोग सहमे हुए हैं।