{"_id":"68e939f519bb25394f05df8d","slug":"youth-dies-during-treatment-family-alleges-murder-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-145758-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: उपचार के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम भमबापुरी में 11 दिन पूर्व घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम भमबापुरी निवासी गणेश प्रसाद ने बताया कि 29 सितंबर की सुबह करीब सात बजे गांव का ही दीक्षित कुमार उसके भाई नंदकिशोर (44) को अपने साथ लेकर गया था। दो से तीन घंटे बाद सूचना मिली कि नंदकिशोर अचेत अवस्था में गांव के पास एक प्लॉट में पड़ा है। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया।
बरेली के एक निजी अस्पताल में उसके सिर का ऑपरेशन हुआ और इलाज जारी रहा। बीते बुधवार को डॉक्टरों ने उसकी हालत देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया। परिवारजन उसे घर ले आए, लेकिन बृहस्पतिवार को तबीयत और बिगड़ने पर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली से जिला अस्पताल पीलीभीत लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी तीन वर्ष पूर्व उसे छोड़कर चली गई थी। उसके दो बच्चे हैं। मृतक अपने छोटे भाइयों के साथ रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। भाई गणेश प्रसाद ने 29 सितंबर को ही थाना बरखेड़ा में दीक्षित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद उचित धाराओं में संशोधन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।