फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies after being hit by train

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
मझोला। पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर मझोला कस्बे के समीप शुक्रवार की रात करीब 12 बजे कलीनगर निवासी युवक की मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उत्तराखंड राज्य की सीमा में हुआ है। सूचना पर पहुंची खटीमा पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


माधोटांडा के कलीनगर निवासी आकाश (21) पुत्र सेवाराम अपने पिता के साथ मझोला कस्बे में किराए पर रहता था। पिता सेवाराम एक राइस मिल में चौकीदारी का काम करते हैं। आकाश फेरी लगाकर सामान की बिक्री करते थे। परिजनों का कहना है कि आकाश कुछ समय से काफी तनाव में रहता था। इस बीच उसका एक हाथ भी टूट गया था। रात करीब 12 बजे पीलीभीत से टनकपुर जा रही मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रेलवे लाइन पर हादसे की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।आकाश तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा भाई था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed