फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Agrasen Jayanti Festival concludes, skills shown in competitions

Pilibhit News: अग्रसेन जयंती महोत्सव का समापन, प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

Sun, 18 Oct 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 18 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Jayanti Festival concludes, skills shown in competitions
अग्रसेन जयंती महोत्सव में समापन कार्यक्रम में मुख्य अति​थि का स्वागत करते संगठन के सदस्य। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। अग्रवाल सभा की ओर से 11 से 16 अक्तूबर तक आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। छह दिनों तक चले महोत्सव में खेलकूद, कला, संस्कृति और मनोरंजन,रंगोली से लेकर डांडिया नाइट तक से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ सदस्यों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। समापन समारोह में बरेली कैंट के विधायक संजीव कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में बरेली कैंट के विधायक संजीव कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की गई। वक्ताओं ने सामाजिक एकता बनाए रखने, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और बच्चों व युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन

राजेश अग्रवाल और राजीव अग्रवाल ने महोत्सव की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों, प्रतिभागियों, अभिभावकों और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन में शुक्रवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ अग्रसेन जयंती समारोह का समापन हो गया है।
समारोह में आर्ची,मेधांश हितांश, अश्वनी, ह्रदय,देवांश, आशी, आध्या, अर्पित, मोहित आदि लोगों को सम्मानित किया गया। समारोह में बरेली कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। समारोह में सजातीय बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। समारोह की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने और संचालन समिति के महामंत्री अमित अग्रवाल ने किया। आयोजन समिति के अनुज मित्तल ने बताया कि समारोह सकुशल संपन्न हो गया है।

अग्रसेन जयंती महोत्सव में समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते संगठन के सदस्य। संगठन

अग्रसेन जयंती महोत्सव में समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत करते संगठन के सदस्य। संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed