{"_id":"65c6928b8a1c767bd00c5654","slug":"youth-dies-after-being-buried-under-debris-due-to-wall-collapse-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-111829-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दीवार ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दीवार ढहने से मलबे में दबकर युवक की मौत
Sat, 10 Feb 2024 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
सीताराम का फाइल फोटो ।
पूरनपुर। दीवार ढहने से मलबे के नीचे दबकर घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी सीताराम (22) की मौत हो गई। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने सीताराम का शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया।
घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव निजामपुर लाह में बृहस्पतिवार को हुई। घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव पुन्नापुर टांडा निवासी सीताराम अपने मौसा नोखेलाल के घर एक दिसंबर को काम कराने गया था। सीताराम मौसा के घर की दीवार तोड़ रहा था। इस दौरान दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से सीताराम मौत हो गई। एसओ सेहरामऊ उत्तरी प्रकाश सिंह ने बताया कि सीताराम के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। सीताराम छह भाईयों में सबसे छोटा था। संवाद