फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth died due to electric shock, body remained lying at petrol pump overnight

Pilibhit News: करंट से युवक की मौत, रातभर पेट्रोल पंप पर पड़ा रहा शव

Mon, 11 Sep 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Youth died due to electric shock, body remained lying at petrol pump overnight
मृतक विजय पाल का फाइल फोटो ।
न्यूरिया। पेट्रोल पंप पर बिजली ठीक करने गए युवक की करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव पूरी रात पंप पर पड़ा रहा, लेकिन पंप संचालक और स्टाफ न न घरवालों को सूचना दी और न पुलिस को। गांव वालों की सूचना पर परिजन सुबह पेट्रोल पंप पहुंचे और शव उठाया। पिता ने पंप संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम उल्हैतापुर निवासी 21 वर्षीय विजय पाल शनिवार शाम पेट्रोल पंप पर बिजली ठीक करने गए थे, तभी करंट लगने से उनकी मौत हो गई। देर रात तक जब विजयपाल घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई। खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गांव के लोगों ने परिजनों को बताया कि विजय की लाश पेट्रोल पंप पर पड़ी है।
विज्ञापन

इस पर परिवार के लोग पेट्रोल पंप पर पहुंचे और शव उठाया। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही पेट्रोल पंप संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। पिता का आरोप है कि शनिवार रात आठ बजे पेट्रोल पंप संचालक विजय को बिजली ठीक कराने के लिए बुलाकर ले गए थे। करंट लगने से उसकी मौत के बाद पंप संचालक एवं कर्मचारियों कोई सूचना नहीं दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप संचालक अशोक राजा निवासी पूरनपुर, चौकीदार राजाराम निवासी उल्हैतापुर और सेल्समैन खजुहा निवासी कीरत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर नोएडा से घर आया था विजय
विजय नोएडा में मजदूरी करता था। वह रक्षाबंधन पर घर आया था। उसे रविवार को नोएडा वापस जाना था। परिवार के लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप के पास ट्रांसफार्मर लगा है। उसकी लाइन में खराबी आ गई थी। इसे ठीक कराने के लिए पेट्रोल पंप संचालक ने विजय को बुलाया था। विजय घर पर बताए बिना चला गया था।

मृतक विजय पाल का फाइल फोटो ।

मृतक विजय पाल का फाइल फोटो ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed