{"_id":"6251f0664bbe190a943a7fe7","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-pilibhit-news-bly480848684","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या 17-29-53","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या 17-29-53
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाकर की आत्म हत्या
बीसलपुर। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गंझाड़ा में शुक्रवार को देर शाम एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण अज्ञात है।
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव गंझाड़ा निवासी भुवनेश गंगवार ने बताया कि उनके 25 वर्षीय अविवाहित भाई देवपाल ने शुक्रवार को देर शाम अपने कमरे के कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों को काफी देर में मामले की जानकारी हुई। भुवनेश गंगवार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दियोरिया कोतवाल एके वर्मा ने बताया कि अभी आत्म हत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। संवाद