{"_id":"68628c8a648af53029033765","slug":"youth-beaten-to-death-with-iron-rod-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138770-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लोहे की राॅड से पीट कर युवक को किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लोहे की राॅड से पीट कर युवक को किया अधमरा
विज्ञापन
बीसलपुर। नगर के ईदगाह चौराहे पर रविवार की देर रात कुछ आरोपियों ने पुरानी रंजिश में एक युवक को लोहे की रॉड से पीटकर अधमरा कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अशफाक बेग ने बताया कि उनका भाई आफाक बेग रविवार की देर रात ईदगाह चौराहे से गुजर रहा था। पहले से ही घात लगाए खड़े कुछ लोगों ने उनके भाई को घेर लिया। गाली-गलौज कर धारदार हथियार व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इससे वह बेहोश होकर पड़ोस के नाले में गिर गया। जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि अशफाक बेग को तहरीर पर जानलेवा हमला करने के मामले में मोहल्ले के ही वाजिद अली, आबिद अली, अकील अली और अशरफ बेग को नामजद किया गया है। संवाद