फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: गोला फेंक में सिमरनजीत, जितेंद्र, भाला में शारदा, रामनिवास ने मारी बाजी

Wed, 12 Nov 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 12 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे पांच दिनी खेल महोत्सव में तीसरे दिन गोला फेंक में सिमरजीत कौर, जितेंद्र, भाला फेंक में शारदा, रामनिवास, चक्का फेंक में शिवम, रस्सा खींच में तिरंगा और जयश्रीराम टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन


तीसरे दिन की खेल महोत्सव का शुभारंभ उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्रा, डीसीओ डॉ. खुशीराम भार्गव, महाविद्यालय प्रबंधक नितिन दीक्षित, प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा, उप प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कराया। छात्रा गौरी, अंशिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अंशिका और जोया ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तीसरे दिन बालिका वर्ग की गोला फेंक में सिमरनजीत कौर ने पहला, काजल मिश्रा ने दूसरा, मुस्कान जोशी तीसरा स्थान पाया। भाला फेंक में शारदा पहले, शगुन दूसरे, शाजिया तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में शिवम वर्मा ने पहला, विशाल ने दूसरा, उमाशंकर वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग की गोला फेंक में जितेंद्र पहले, अनिकेत दूसरे, प्रशांत यादव तीसरे स्थान पर रहे। भाला फेंक में रामनिवास ने पहला, मंदीप ने दूसरा, उमाशंकर ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग की रस्सा खींच में तिरंगा टीम ने कमल टीम को पराजित कर पहला स्थान पाया। बालक वर्ग में जयश्री राम टीम ने हर हर महादेव टीम को पराजित कर जीत हासिल की। निर्णायक मंडल में डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अर्निका दीक्षित, शाहिद खान, डॉ. अंशिका शर्मा, डॉ. सौरभ, डॉ. जयनारायण, डॉ. विनोद थे। कमेंट्री डॉ. राजिया शकील, सुरेंद्र मौर्या और सोनू ने की। मुख्य अतिथि को प्राचार्य शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। साथ ही महाविद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों की जानकारी दी। प्राचार्य ने बताया कि महोत्सव का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय महोत्सव के मुख्य अतिथि होंगे। वह शाम पांच बजे महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed