{"_id":"6952c1d1e1ab5eaab604269d","slug":"youth-activity-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-150805-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हेमा रस्तोगी और अक्षय ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हेमा रस्तोगी और अक्षय ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक
Mon, 29 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
बरेली से जीते प्रतियोगी अपने पुरूस्कार के साथ। संवाद
पीलीभीत। बरेली में पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में पीलीभीत के युवाओं ने नाम रोशन किया। पीलीभीत की महिला वेटलिफ्टर ने सबसे ज्यादा वेट लिफ्ट कर स्वर्ण पदक के साथ स्ट्रांग वूमन मंडल का खिताब अपने नाम किया। सीनियर पुरुष में 175 किलो का वजन उठाकर अक्षय ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
बरेली में दो दिवसीय पॉवर लिफ्टनिंग एसोसिएशन की ओर से वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पीलीभीत की महिला जिम प्रशिक्षक हेमा रस्तोगी ने सीनियर महिला प्रतिभागी के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने 150 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी के साथ हेमा रस्तोगी को स्ट्रांग वूमन मंडल का खिताब भी दिया। अक्षय पांडे ने सीनियर पुरुष में 175 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शहर के रचित और कार्तिकेय ने जूनियर में ब्रोंज मैडल जीता।