फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth activity in district.

Pilibhit News: एलिट क्रिकेट अकादमी ने 181 रनों से दर्ज की जीत

Wed, 05 Nov 2025 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 05 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
youth activity in district.
क्रिकेट मैच में शॉट लगाता ​खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। फ्यूचर स्टार्स यू-14 प्राइज मनी क्रिकेट लीग के मैच में मंगलवार को एलिट क्रिकेट अकेडमी ने ब्राइट बिगिनर्स को 181 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। शानदार शतक लगाने पर युवराज को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया।
विज्ञापन

22 यार्ड्स क्रिकेट अकेडमी और इनिशियम ग्लोबल स्कूल के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट के छठे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिट क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 40 ओवरों में दो विकेट खोकर 325 रनों का लक्ष्य बनाया। टीम के युवराज ने सर्वाधिक 85 गेंद पर 16 चौकों और चार छक्कों की मदद से 132 रन बनाए। दिव्यांश ने 81 रन की पारी खेली। ब्राइट बिगिनर्स के भव्य मोहन और यशराज ने एक- एक विकेट लिया। इसके जवाब में ब्राइट बिगिनर्स की पूरी टीम 38.3 ओवर में 144 रन पर आउट हो हुई। सार्थक पाल ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली और आर्श गंगवार ने 09 रन बनाए, जबकि विनीत गुप्ता ने 24 रन बनाए। एलिट क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आरव ने पांच और आरुष ने तीन विकेट लिए। युवराज को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

अंपायर की जिम्मेदारी सैयद नातिक अली और अरशान ने और स्कोरिंग की जिम्मेदारी संकेत रावत और एकांश ने संभाली। इस मौके पर परमवीर सिंह पेरी, पुनित धमीजा, 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी कोच रिजवान खान, एलिट क्रिकेट अकेडमी के कोच प्रीतेश ,गगन प्रताप सिंह, मदन गंगवार, गोल्डी सिंह, विजारत अर्शी, सूरज, कपिल देव, मोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed