फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth activity in district.

Pilibhit News: पीलीभीत की विक्का इलेवन ने रुद्रपुर की पलास एकेडमी को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Thu, 08 Jan 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 08 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
विजेता टीम के ​खिलाड़ी को पुरस्कृत करते आयोजक स्रोत आयोजक
माधोटांडा। कलीनगर के रामलीला मैदान में चल रहे कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-तीन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मुकाबले में पीलीभीत की विक्का इलेवन पीलीभीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रुद्रपुर की पलास एकेडमी को 30 रनों से शिकस्त दी और फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


पलास एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्का इलेवन ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 177 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नावेद ने 49 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा सद्दाम ने 25, नाजिम ने 22, हफीज और लालू ने 19-19, तुषार ने 12 व सोनू ने 11 रनों का योगदान दिया। पलास एकेडमी की ओर से अभिषेक ने तीन विकेट झटके। प्रदीप और दीपचंद को 2-2 सफलताएं मिलीं।
विज्ञापन

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पलास एकेडमी की टीम शुरूआत से ही दबाव में नजर आई। टीम की ओर से गगन ने 44, संदीप ने 31, प्रदीप ने 26 और राजा ने 17 रन बनाए। अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। विक्का इलेवन के गेंदबाजों के सधे हुए आक्रमण के सामने पूरी टीम 16वें ओवर में 147 रन पर सिमट गई। विक्का इलेवन पीलीभीत की ओर से नाजिम ने तीन विकेट झटके। लालू और तुषार ने 2-2 सफलताएं हासिल कीं। 19 रन और दो विकेट लेने वाले लालू को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पुरस्कार कमेटी के सदस्यों ने प्रदान किया। मैच में कौशल पांडेय और आकाश पांडेय ने अंपायर की भूमिका निभाई। अरविंद यादव ने कॉमेंट्री की। दीपक मिश्रा और सुतीक्ष्ण स्कोरर रहे। मुकाबले को देखने के लिए नगर व क्षेत्र के बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed