फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Your blood will give new life to thalassemia and blood cancer patients

Pilibhit News: थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर के मरीजों को आपका खून देगा नई जिंदगी

Sun, 01 Oct 2023 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 01 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Your blood will give new life to thalassemia and blood cancer patients
पीलीभीत। थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर जैसे खतरनाक बीमारियां हैं, इसमें मरीज को प्रत्येक महीना खून की आवश्यकता होती है। अगर हमारे समाज में रक्त के महादानी न हों तो शायद ऐसे मरीजों को बचाना मुश्किल हो जाएगा। महादानियों की वजह से ही थैलेसीमिया, ब्लड कैंसर व अन्य जरूरतमंदों को समय पर खून उपलब्ध कराया जाता है, ताकि वह भी जिंदगी जीते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ 50 से अधिक बार रक्तदान कर चुके दानवीर करेंगे।
विज्ञापन

जरूरतमंदों को समय रहते खून मिलता रहे, इसको ध्यान में रखते हुए अमर उजाला की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। एक बार फिर अमर उजाला की ओर से एक अक्तूबर को सुबह साढ़े 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ अब तक 86 बार रक्तदान कर चुके महादानी प्रदीप दुलवानी, 60 बार रक्तदान कर चुके अजीत पाल सिंह ब्रिंदा और 50 बार रक्त देकर दूसरों की जान बचा चुके आशुतोष शर्मा करेंगे।
विज्ञापन

जिले में थैलेसीमिया के 11 मरीज हैं। इन्हें हर महीना ब्लडबैंक से खून दिया जाता है। साथ ही आठ से 10 ब्लड कैंसर के मरीजों के अलावा अन्य जरूरतमंदों को खून दिया जाता है। ऐसे में समाज के सभी वर्गों से अपील है कि कैंप में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान के इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें, ताकि आपकी वजह से लोगों की जान बचाई जा सके। खून दान करने से शरीर और उर्जावान बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed