फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young woman brought from Gujarat found in Nepal.

Pilibhit News: गुजरात से लाई गई युवती नेपाल में मिली

Thu, 11 Jun 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Young woman brought from Gujarat found in Nepal.
बंधक बनाकर बेचने के फिराक में थे आरोपी, सूचना पर पुलिस ने छुड़ाया
विज्ञापन


पूरनपुर। गुजरात से बहलाकर लाई गई युवती को बेचने के लिए नेपाल में बंधक बनाने की सूचना पर हजारा थाना पुलिस ने एसएसबी और नेपाल पुलिस की मदद से उसे एक घर में आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया।

गुजरात में बेकरी का काम करने वाले युवक का प्रेम प्रसंग पंचमहल हलौल थाना क्षेत्र की युवती से हो गया था। युवती प्रेम-प्रसंग के चलते युवक के साथ 19 मई को चली आई। युवती के परिजन ने सात जून को रिपोर्ट हलौल थाने में दर्ज कराई। गुजरात पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की। छह मई को उसकी लोकेशन थाना हजारा के गांव चंदिया हजारा क्षेत्र में मिली। गुजरात पुलिस ने हजारा थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर युवती ने हजारा एसओ के मोबाइल नंबर पर कई बार संपर्क कर उन्हें इसकी जानकारी दी। हजारा एसओ शरद यादव ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अफसरों को देने के बाद एसएसबी और नेपाल पुलिस की मदद से युवती को एक दिन पहले नेपाल के एक घर से खोज लिया गया है। बुधवार को गुजरात पुलिस के पहुंचने पर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed