फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man's finger chewed after fight, report filed

Pilibhit News: झगड़े के बाद युवक की चबा ली अंगुली, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 May 2024 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Young man's finger chewed after fight, report filed
पीलीभीत। पत्नी के साथ एक समारोह में शामिल होने आए युवक का थाना अमरिया क्षेत्र के युवक से वापस जाते वक्त रास्ते में विवाद हो गया। इसमें युवक ने उसकी अंगुली चबा ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर के थाना मदनापुर के गांव दिलावरपुर की रहने वाली ज्योति ने बताया कि वह 19 मई को दिन में पति देवेश के साथ थाना जहानाबाद क्षेत्र स्थित मोहल्ला मिश्रन टोला में मायके आई थीं। मायके में भाई के बेटे का जन्मदिन का कार्यक्रम था।
विज्ञापन

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह पति के साथ वापस जा रही थी। इसी दौरान जहानाबाद बस स्टैंड के पास थाना अमरिया क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी मोहम्मद फैजान ने उन्हें रोका और गाली-गलौज करने लगा। इसी बीच उसकी मां अयोध्या देवी भी पीछे से आ गईं। जब मां ने बीच बचाव करना चाहा, तो उसने मां के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी, जब पति ने समझाने का प्रयास किया, तो वह उन पर हमलावर हो गया और उनकी अंगुली को चबा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति बेहोश होकर गिर गए। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला ने थाना जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मोहम्मद फैजान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed