{"_id":"663695570106c071fc0ef899","slug":"young-man-who-went-to-in-laws-house-dies-under-suspicious-circumstances-father-also-commits-suicide-over-dispute-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-115777-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, विवाद पर पिता ने भी दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत, विवाद पर पिता ने भी दे दी जान
विज्ञापन
पिता पुत्र की मौत पर विलाप करते परिजन और करीबी । संवाद
पूरनपुर (पीलीभीत)। पत्नी से झगड़ा होने के बाद शिकायत करने ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार सुबह युवक के सास-ससुर उसका शव लेकर घर पहुंचे तो पिता ने मौत की वजह पूछी। इस पर उन्होंने और मृत युवक की पत्नी ने उन्हें गालियां दीं। इससे क्षुब्ध होकर पिता ने भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पत्नी और उसके मां-बाप को हिरासत में ले लिया। इस मामले में दूसरे पुत्र की तहरीर पर गाली-गलौज और आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं में पत्नी, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों ने ही घरेलू कलह में विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी है। .
गांव टांडा छत्रपति निवासी रामसरन की शादी एक साल पहले लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव छेदीपुर निवासी गुर्जरा देवी के साथ हुई थी। रामसरन के भाई रंजीत का आरोप है कि गुर्जरा देवी आए दिन घर में झगड़ा करती थी। इसको लेकर रामसरन ने कई बार अपने ससुराल वालों से शिकायत भी की, बावजूद इसके गुर्जरा देवी का रवैया नहीं बदला।
रंजीत ने बताया कि रामसरन पत्नी गुर्जरा देवी के साथ शुक्रवार को पांच महीने के बच्चे को दवाई दिलाने पूरनपुर गया था। गुर्जरा देवी सुबह से ही रामसरन से झगड़ रही थी। रास्ते में भी गुर्जरा देवी फिर झगड़ा करने लगी। तब रामसरन उसको रास्ते में ही छोड़कर दोपहर दो बजे पत्नी की शिकायत करने ससुराल छेदीपुर चला गया।
विज्ञापन
आरोप है कि रामसरन से उसके ससुराल वालों ने अभद्रता की। शनिवार सुबह चार बजे उसका ससुर रामसागर और सास मलना देवी रामसरन का शव ई-रिक्शा से लेकर घर आए और रामसरन की बीमारी से मौत होने का तर्क देने लगे। पिता और अन्य परिवार वालों ने विरोध किया तो गुर्जरा के परिवार वालों ने पिता को भी गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोप है कि इस दौरान गुर्जरा देवी ने भी अपने परिवार वालों का ही पक्ष लिया और अपने ससुर से अभद्रता की।
रंजीत का कहना है कि इसके बाद अभद्रता से क्षुब्ध होकर पिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पिता-पुत्र की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेने के साथ पूछताछ के लिए रामसरन की पत्नी, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया।
बाद में सीओ आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि रंजीत की ओर से रामसरन की पत्नी गुर्जरा देवी, ससुर रामसरन, सास मलना देवी, साली ज्योति, साले हरवंश के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, गालियां देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
०००००००
घर में रोजाना हो रही कलह से परेशान थे पिता-पुत्र
रंजीत ने बताया कि रामसरन की शादी तीन अप्रैल 2023 को हुई थी। उसके पांच महीने का पुत्र भी है। रंजीत का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही गुर्जरा देवी रोजाना ही पति और ससुर से झगड़ा करती थी। जब इस बात की शिकायत लेकर पिता-पुत्र ससुराल पहुंचे तो उन्हें पुलिस से पिटवाया भी था।
रंजीत ने बताया कि गुर्जरा बात-बात पर कहती थी कि फांसी लगाकर मर जाएगी या सभी को मार डालेगी। होली पर भी झगड़ा हुआ था। परेशान पिता ने इसकी जानकारी कई बार गांव के अलावा आसपास गांवों के प्रमुख लोगों को भी दी थी। उन्हें आशंका थी कि कही पुत्रवधु किसी मामले में उन्हें भी न फंसा दे।
०००००
तीन भाइयों में छोटा था रामसरन
कालिका प्रसाद की चार संतानों में सबसे बड़ा नीरज, पुत्री रामदेवी, पुत्र रंजीत और सबसे छोटा रामसरन था। चारों की शादी हो गई है। तीनों भाई मेहनत मजदूरी कर परिवार पालते थे। कालिका प्रसाद घर के बाहर छोटी परचून की दुकान चलाते और पंक्चर जोड़ते थे।
०००००००
विषाक्त पदार्थ खाकर दो लोगों की हत्या की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया जांच में पारिवारिक विवाद में दोनों के विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने, गालियां देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
- आलोक सिंह, सीओ पूरनपुर