फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man released on bail tries to rape again

Pilibhit News: जमानत पर छूटकर आए युवक ने दोबारा की दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Young man released on bail tries to rape again
न्यूरिया। एक माह पूर्व जेल से छूटकर आने के बाद दुष्कर्म के आरोपी ने दूसरी युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि 24 जनवरी को शाम पांच बजे वह व उसके परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गए हुए थे। इस दौरान उसकी पुत्री घर में अकेली थी। जमानत पर छूटकर आया नीरज कुमार पुत्री को अकेला देख घर में घुस आया और पुत्री से दुष्कर्म की नीयत से छेड़खानी शुरू कर दी। जब पुत्री ने विरोध करते हुए शोर मचाया, तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उसकी पुत्री के पेट पर डंडे से प्रहार किया। जिससे उसके अंदरूनी चोटें भी आईं।
विज्ञापन

आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक युवती के पिता पहुंच गए। आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। महिला ने मामले की शिकायत न्यूरिया थाने में की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed