फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man pretending to be a police officer and misdeed with woman in Pilibhit

पति के दोस्त ने लूटी आबरू: पीलीभीत के आरोपी ने खुद को बताया दरोगा, गाजियाबाद की महिला से किया दुष्कर्म

Fri, 22 Dec 2023 06:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

गाजियाबाद की महिला की अपने पति से अनबन हो गई। इस पर पति का दोस्त महिला को अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि आरोपी खुद को दरोगा बताता था। वर्दी पहन कर उसके घर आता था। 

विज्ञापन
young man pretending to be a police officer and misdeed with woman in Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत में गाजियाबाद की एक विवाहिता ने शुक्रवार को बीसलपुर कोतवाली में मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी के युवक समेत एक ही परिवार के तीन लोगों पर दुष्कर्म व धमकी देने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवक फर्जी दरोगा बनकर विवाहिता से दुष्कर्म करता रहा। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि उसका पति नशा करता था, जिस कारण उसके संबंध खराब हो गए थे। बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी का रविबाबू पति का दोस्त होने के कारण उनके घर पुलिस की वर्दी पहनकर आता जाता था। वह खुद को दरोगा बताता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: 'सच्चा नेता जीत का श्रेय अकेले नहीं लेता', दादी इंदिरा गांधी की तारीफ में वरुण गांधी ने शेयर किया ये पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन


पति से अनबन की बात पता चलने पर रवि विवाहिता और उसके पुत्र को 16 अगस्त 2023 को बीसलपुर ले आया। यहां रवि ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोप है कि रवि उसके पुत्र को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर देता था। इसके बाद विवाहिता से दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर पीटता था। 

जान से मारने की दी धमकी 
इतना ही नहीं रवि के माता-पिता ने उससे छह लाख कीमत के जेवर और पौने दो लाख रुपये भी ले लिए। बाद में विवाहिता को पता चला कि रवि पुलिस में नौकरी ही नहीं करता है। विवाहिता ने जब रवि के माता पिता से अपने जेवर और नकदी मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी। 

विवाहिता ने शुक्रवार को कोतवाली में मामले की तहरीर दी। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर गाली गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में रवि बाबू और उनके माता पिता को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed