फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man injured by beating a banker, report filed

Pilibhit News: बांका मारकर युवक को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 19 May 2024 04:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
Young man injured by beating a banker, report filed
पीलीभीत/मझोला। पुरानी रंजिश के चलते युवक को बांका मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पुलिस ने भाई की तहरीर के आधार पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव पीराताल निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उसका गांव के ही नीलेश से जमीन का पुराना विवाद चल रहा है। इसके चलते बृहस्पतिवार की दोपहर दो बजे नीलेश उसकी चक्की पर आया और पिता गोकरन प्रसाद व भाई तेजप्रकाश के साथ गाली गलौज करने लगा और देख लेने की धमकी देते हुए मौके से चला गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वह शहर में किसी काम से आया हुआ था, जबकि उसका भाई तेजप्रकाश शाम करीब सात बजे खेत पर जानवर भगाने के लिए गया था। इसी दौरान उसके भाई के साथ नीलेश, रवि, ममता देवी, प्रवीन, दीपक, कमलेश और वीरेंद्र ने मारपीट की। साथ ही बांका मारकर जख्मी कर दिया। तेजप्रकास को जिला अस्पताल, बाद में बरेली रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने नरेंद्र की तहरीर के आधार पर गांव के ही नीलेश कुमार, रवि, ममता देवी, प्रवीन, दीपक, कमलेश और वीरेंद्र के खिलाफ बलवा करने, जान से मारने की नीयत से हमला करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी प्रदीप विश्नोई ने बताया कि जांंच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed