फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Young man dies, accused of murder by poisoning

Pilibhit News: युवक की मौत, जहर देकर हत्या का लगाया आरोप

Mon, 11 Aug 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 11 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Young man dies, accused of murder by poisoning
पूरनपुर। गांव नदहा ताल्लुके गजरौला निवासी रामकिशोर (25) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन ने गांव के तीन युवकों पर शराब में जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव नदहा ताल्लुके गजरौला निवासी ईश्वर दयाल ने बताया कि उसके भाई रामकिशोर का रविवार को ताश खेलने के दौरान गांव के तीन युवकों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर तीनों ने उसके भाई को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर धमकाया। एकत्र लोगों ने बमुश्किल बीच-बचाव कर दिया। आरोप है कि शाम के समय तीन युवकों में एक युवक उसके भाई को घर से बुलाकर ले गया। आरोप है कि इन लोगों ने उसके भाई को शराब में जहर पिला दिया।
विज्ञापन

घर लौटे रामकिशोर ने इसकी जानकारी परिजन को दी। हालत खराब होने पर रामकिशोर को सीएचसी लाया गया। सीएचसी से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से परिजन उसे इलाज के लिए पीलीभीत के निजी अस्पताल में ले गए। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। परिजन उसका शव घर ले आए। जहर देकर हत्या की सूचना पर सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल सतेंद्र सिंह ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि रामकिशोर के परिजन ने गांव के तीन युवकों पर शराब में जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed