Pilibhit News: कहासुनी के बाद युवक ने ग्रामीण पर चाकू से किए 10 वार, बचाने आए बेटे को भी किया घायल
गांव हरकिशनापुर में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने ग्रामीण पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार किए। बचाने आए उसके बेटे को भी घायल कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के न्यूरिया क्षेत्र के गांव हरकिशनापुर में गुरुवार को मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और पीठ में कई चाकू लगने से पिता की हालत गंभीर हो गई। परिजन घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
Bareilly: जेल में अशरफ के साथ गुर्गे बनाते थे अफसरों और गवाहों की हत्या का प्लान, जांच में खुलेंगे कई और राज
न्यूरिया के गांव हरकिशनापुर निवासी मेवाराम ने बताया कि उनका छोटा भाई राममूर्ति लाल अपने पुत्र विकास के साथ घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव का युवक धीरज वहां पहुंच गया। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। धीरज ने चाकू निकालकर राममूर्ति पर हमला कर दिया।
आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ वार किए
पिता पर हमला होते देख बचाने आए पुत्र विकास पर भी चाकू से हमलाकर दिया गया। पेट और पीठ में दस से अधिक जगह चाकू लगने से राममूर्ति की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। पेट में चाकू लगने से विकास भी घायल हो गया। भीड़ जमा होने पर हमलावर भाग गया। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
हालत गंभीर होने पर राममूर्ति को बेरली रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी लगते ही थाना न्यूरिया पुलिस गांव पहुंची। विवाद की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई गई। न्यूरिया थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कोई पुराना विवाद चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।