फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Yoga Day 2026 Thousands people did yoga in Pilibhit

Yoga Day 2026: पीलीभीत में मंत्री और अफसरों के साथ हजारों लोगों ने किए योगासन, हास्य योग पर गूंजे ठहाके

Sun, 21 Jun 2026 11:45 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 21 Jun 2026 11:45 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पीलीभीत में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। मुख्य आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में हुआ। यहां मंत्री और अफसरों के साथ लोगों ने योगासन किए। पुलिस लाइन और एसएसबी मुख्यालय में भी योग दिवस के कार्यक्रम हुए।  

विज्ञापन
Yoga Day 2026 Thousands people did yoga in Pilibhit
गांधी स्टेडियम में मंत्री और अफसरों ने किया योग। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पीलीभीत जिले में उत्साह देखने को मिला। शहर के गांधी स्टेडियम सहित जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, पुलिस लाइन और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय में हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रमों की शुरुआत सूर्य नमस्कार से हुई, जबकि हास्य योग के दौरान लोगों के ठहाकों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

विज्ञापन




शहर के गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान की क्रियाओं का अभ्यास कराया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का आधार है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Yoga Day 2026 Thousands people did yoga in Pilibhit
पुलिस लाइन मैदान में एसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने किया योग। - फोटो : संवाद

पुलिस लाइन मैदान में भी हुआ आयोजन 
उधर, पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के नेतृत्व में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न योगासन और प्राणायाम कराए गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि योग शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ मानसिक एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Yoga Day 2026 Thousands people did yoga in Pilibhit
एसएसबी के अफसरों और जवानों ने किया योग। - फोटो : संवाद
एसएसबी जवानों ने किया योगाभ्यास 
इसी क्रम में क्षेत्रक मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) पीलीभीत में उप-महानिरीक्षक अनिल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया तथा योग के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की जानकारी दी गई।

Yoga Day 2026 Thousands people did yoga in Pilibhit
एसएसबी के अफसरों और जवानों ने किया योग। - फोटो : संवाद

योग भारत की सांस्कृतिक धरोहर 
उप-महानिरीक्षक ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना चुका है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है तथा तनावमुक्त एवं अनुशासित जीवन की आधारशिला भी है। उन्होंने सभी को योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने और इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। जनपद भर में आयोजित योग दिवस कार्यक्रमों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed