फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   yog

मर्कट आसन करने से मजबूत होंगे फेफड़े

Sun, 23 May 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
yog
पीलीभीत। मर्कट आसन नियमित करने से फेफड़े एवं कमर संबंधी विकार दूर होते हैं। अधिकांश आसनों के नाम जानवरों के नाम से लिए गए हैं। पतंजलि के जिला प्रभारी एनपी सिंह शुद्ध वातावरण और योग करने वाले लोग शुगर, वीपी, कैंसर , कोरोना, हृदय रोग आदि के शिकार नही होते। साथ ही सात्विक आहार और अष्टांग योग कर आरोग्य प्राप्त करना चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे करे आसन
- सीधे लेटकर दोनों हाथों को कंधों के समानांतर फैलाये।
- हथेलियां आकाश की ओर खुली रखें और दोनों पैरों को घुटनों से मोड़कर नितंब के पास रखें।
- घुटनों को श्वांस भरते हुए दाहिने ओर और गर्दन को बायीं ओर मोड़े।
- दायें घुटने को भूमि पर टिका दे। बायां घुटना दायें के ऊपर टिका रहने दें।
- दायें पैर की एड़ी पर बाएं पैर की एड़ी मिली रहे।
- श्वांस छोड़ते हुए पूर्व अवस्था में आएं।
- इसी तरह बायीं ओर से करें।
लाभ
- फेफडों मे अधिक वायु भरने, छोड़ने से फेफड़े मजबूत होंगे। कमर दर्द, स्लिप डिस्क में विशेष लाभ होगा। पेट दर्द, दस्त, कब्ज और गैस की दिक्कत भी दूर होंगी। जोड़ों के दर्द में भी लाभदायक साबित होगा। मेरुदंड की विकृतियों को दूर करेगा।
विज्ञापन

संकट के सिपाही
आबिद अली ने पॉजिटिव होने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत
शहर की नगरपालिका में कार्यरत सफाई निरीक्षक आबिद अली पिछले साल कोरोना संकट काल में सैनिटाइजेशन और बैरिकेडिंग करने की जिम्मेदारी दी गई थी। इस दौरान वह पॉजिटिव भी हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। फोन से ही टीम को निर्देशित करते रहे। संक्रमण की दूसरी लहर शुरू होने के बाद परिवार वालों को डर लगा रहा था, लेकिन उन्होंने इस बार भी वह अपनी भूमिका निभा रहे हैं, सुबह सात बजे से ही शहर के गली-मोहल्लों में सैनिटाइजेशन करने के साथ बैरिकेडिंग करने में टीम के साथ जुटे रहते हैं। इसके अलावा अगर कहीं सफाई की दिक्कत आती है, तो खुद स्वयं खड़े होकर काम करते हैं। साथ ही गरीब और असहाय लोगों की मदद भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed