फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Wrestling matches were held in Ghazipur, Kunda and Amaria, three matches ended in a draw.

Pilibhit News: गाजीपुर कुंडा और अमरिया में हुए दंगल, तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे

Sat, 11 Oct 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wrestling matches were held in Ghazipur, Kunda and Amaria, three matches ended in a draw.
ग्राम गाजीपुर कुंडा के मेले में दंगल पर कुश्ती लड़ते पहलवान। संवाद 
बरखेड़ा/अमरिया। बरखेड़ा के गांव गाजीपुर कुंडा और अमरिया में हुए दंगल में कुश्ती के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

गाजीपुर कुंडा में नौगवां के अरविंद और रम्पुरा के राहुल के बीच कुश्ती हुई। इसमें अरविंद विजेता रहे। जलालाबाद के राजेश और पुन्नापुर के विशाल की कुश्ती बराबरी पर रही। पिपरिया के प्रदीप और जलालाबाद के राजेश के बीच हुई कुश्ती में प्रदीप जीते। अधकटा के दीपक और पिपरिया के शनि के बीच हुई कुश्ती में शनि ने बाजी मारी।

अमरिया के रामलीला मेले में शनिवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। हाफिजगंज (बरेली) के पहलवान राजा ने बदायूं के पहलवान भूरा को हराया। अमरिया के शब्बीर और पीलीभीत के नरेंद्र के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। रिठौरा के इरशाद ने राजस्थान के रवि को चित कर दिया। रिठौरा के अब्दुल ने बरेली के अली हसन को पटखनी दी। वहीं, अमरिया के आमिर और पीलीभीत के नाहिद के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। अमरिया में मुकाबला देखने मेला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता, श्याम बिहारी, लेखराज भारती, विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed