{"_id":"6afdf1e5567ff7c53c087cf4","slug":"wrestlers-displayed-their-strength-at-the-dangal-wrestling-event-two-bouts-ended-in-a-draw-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173625-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, दो कुश्तियां बराबरी पर छूटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, दो कुश्तियां बराबरी पर छूटीं
Thu, 19 Nov 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
गांव गाजीपुर कुंडा में चल रहे दंगल में जोर अजमाइश करते पहलवान। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
बरखेड़ा। गांव गाजीपुर कुंडा में शीतला माता धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से आयोजित 10 दिवसीय पांचवें रामलीला महोत्सव मेले के छठे दिन बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर में शुरू हुए दंगल में क्षेत्रीय और बाहरी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दमखम और कुश्ती कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
दंगल में 1500 रुपये की इनामी कुश्ती बसंत दहगला और राजेश रामशाला के बीच लड़ी गई। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन काफी देर तक चले संघर्ष के बाद मुकाबला बराबरी पर छूटा।
वहीं, 1000 रुपये की इनामी कुश्ती में विशाल पुरनापुर ने निशाद अली दौलतपुर को पराजित कर जीत हासिल की। 600 रुपये की इनामी कुश्ती में काला पहलवान दौलतपुर ने विजय छठिया को हराकर बाजी मारी। इसके अलावा 1500 रुपये की एक अन्य इनामी कुश्ती में आदित्य पहलवान और चंद्रपाल दहगला के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
दंगल के दौरान पहलवानों के शानदार दांव-पेंच और जोरदार मुकाबलों ने दर्शकों में खूब उत्साह बनाए रखा।