फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Worship was done as per rituals and then Holika Dahan was done

Pilibhit News: विधि-विधान से पूजन और फिर हुआ होलिका दहन

Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 14 Mar 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Worship was done as per rituals and then Holika Dahan was done
पीलीभीत। होली का उल्लास शहर से लेकर गांव तक छाया है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से होलिका स्थलों पर पूजन और रात 10:37 बजे के विधि-विधान से होलिका का दहन किया गया। लोगों ने गेहूं की बाली, बल्ला और उपला आदि डाले। इस मौके पर कई मोहल्लों में होलिका स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया भी गया। लोगों ने होली के गीतों पर डांस भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम होते ही होलिका स्थल पर महिलाओं के आने का क्रम शुरू हो गया। महिलाओं ने गोबर के उपले और गन्ने चढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। होली के गीत भी गाए गए। इस दौरान होलिका स्थलों पर काफी भीड़ रही। शहर के मोहल्ला होली चौराहा, मोहल्ला तखान, जाटो वाला चौराहा, मोहल्ला पकड़िया, साहूकारा राजा साहब की कोठी के पास, रंगीलाल चौराहा, टनकपुर हाईवे पर संतोषी माता मंदिर के पास, नई बस्ती चौराहा आदि स्थानों पर होलिका को सजाया गया। मुहूर्त के अनुसार रात 10:35 बजे से 11:30 बीच होलिका का दहन किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने रंग भी खेला। रात भर होलिका स्थल के पास लोगों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने डांस कर होली का जश्न मनाया। देहात क्षेत्रों में भी तय समय पर होलिका का दहन किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस फोर्स भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed