भसीन इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। फैंसी ड्रेस में आराधना खंडेलवाल, गुरनूर, अमान, अरशान रजा ने पहला स्थान प्राप्त किया। तीन वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग में प्री नर्सरी, नर्सरी और केजी कक्षाओं के विद्यार्थियों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चे रानी लक्ष्मी बाई, भगत सिंह, भारत माता, सुभाषचंद्र बोस आदि की वेशभूषा में थे। कक्षा एक और दो के विद्यार्थियों के बीच स्लोगन प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों की अंग्रेजी शब्दावली प्रतियोगिता हुई। इसमें इमला, विलोम, समानार्थक शब्द, वाक्य प्रयोग देखे गए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नर्सरी की आराधना खंडेलवाल पहले, सुचि दूसरे, अभिनव तीसरे स्थान पर रहे। केजी में गुरनूर ने पहला, अमोलक दूसरे, समर शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा एक के अमान ने पहला, अमन वर्मा ने दूसरा, अशफिया नाज ने तीसरा स्थान पाया। कक्षा दो के अरशान रजा पहले, दिव्यांशी जयन दूसरे, सनी सिंह तीसरे स्थान पर रहे। प्रधानाचार्या संगीता भसीन ने स्थान पाने वाले बच्चों को शाबासी दी।