फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   World Earth Day Jilebr program

विश्व पृथ्वी दिवस पर  जिले भर में कार्यक्रम

Fri, 22 Apr 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 22 Apr 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
World Earth Day Jilebr program
पृथ्वी बचाएं - फोटो : pilibhit, beureu
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर के स्कूल कॉलेजों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम हुए। रैली व गोष्ठियों के माध्यम से धरती पर मंडरा रहे खतरे के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा नंबर एक में इंचार्ज प्रधानाध्यापक फुरकान हाशमी ने बच्चों को पृथ्वी पर बढ़ते संकट से अवगत कराया। कहा कि पृथ्वी को बाने के लिए पेड़ों को बचाना जरूरी है। माधुरी शर्मा व बबिता ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने की बात कही। चारू त्यागी ने बच्चों को पेड़ लगाने और पृथ्वी की रक्षा करने की शपथ दिलाई। बेनहर पब्लिक स्कूल में शिक्षिका स्वाति चौहान ने बच्चों को पानी बचाने, पेड़ लगाने, प्रदूषण कम करने व बिजली बचाने को प्रेरित किया। विद्यार्थियों को पृथ्वी को दूषित होने से बचाने के लिए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रबंधक परविंदर सिंह सैहमी, करिश्मा सैहमी, गुरदित्त सिंह सैहमी, रचना वाधवा, प्रियंका महेंद्रू, नीलम साहनी, मीनाक्षी गंगवार, रश्मि जौहरी, पूनम अग्रवाल, रचना सूद, पूजा अग्रवाल, हिना मुमजात, सरिता सूरी, पूनम गुप्ता, सैयदा अमान आदि मौजूद रहे। शेमरॉक किरन स्कूल में अर्थ डे थीम पर फैंसी ड्रेस, पेपर मेकिंग आदि प्रतियोगिताएं र्हुइं, जिसमें बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। फैंसी ड्रेस में आर्यांश, आदिश्री, मनस्वी, जुनैरा ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य अदिति कंचन ने बच्चों को अर्थ डे के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर दिव्या सक्सेना, प्रियंका आदि मौजूद रहीं। ब्राइट लाइन एकेडमी में बच्चों को पृथ्वी के संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई। प्रबंधक एसके शर्मा ने बच्चों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने, इको फ्रेंडली बैग इस्तेमाल करने की बात कही। शिक्षक शिक्षिकाओं ने पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में राम इंटर कॉलेज में पृथ्वी दिवस मनाया गया। अभय तिवारी, तरुण, अंकित सिंह, विपिन वर्मा, हिमांशु शर्मा, धीरज भटनागर आदि ने बढ़ रहे वृक्षों की साफ सफाई की। रिसोर्स परसन अजय शर्मा ने पृथ्वी दिवस के उद्देश्यों की जानकारी दी। समन्वयक लक्ष्मीकांत शर्मा ने पृथ्वी संरक्षण को लेकर दूसरों को भी जागरूक करने का आहवान किया। ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर आधारित स्लोगन व चार्ट का प्रदर्शन किया। जिसमें सक्षम सक्सेना, उत्कर्ष वर्मा, उमरा खान, मरियम, रेहान समेत करीब 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सखावत उल्ला खां ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आहवान किया। इस मौके पर प्रबंधक कलीमउल्ला खां, डॉ. टीएच खान, प्रधानाचार्य राबिया खान, महविश फौजिया, ज्योति, फरहा, फरहत आदि मौजूद रहीं। स्काउट गाइड के तत्वावधान में स्काउट भवन में हुए कार्यक्रम स्वयंसेवकों ने परिसर में लगे वृक्षों के आसपास सफाई की और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर चर्चा की।
विज्ञापन

पूरनपुर। ईशर अकादमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल भोपतपुर सकरिया में अर्थ डे मनाया गया। ग्रीन हाउस की नवदीप कौैर, रेड हाउस की जैसमीन कौर, यलो हाउस की जपलीन कौर ब्लू हाउस की चाहतप्रीत कौर ने स्वच्छता व पौधरोपण पर विचार रखे। स्वच्छता अभियान मेें कक्षा छह, सात व आठ के विद्यार्थियों ने व पौधरोपण में कक्षा नौ व दस के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गुरदीप सिंह, सह प्रशासक हरप्रीत सिंह, प्रभाकर शर्मा, जसपाल सिंह, वाईपी सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, दीपक मिश्रा, जेपी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed