{"_id":"1d8738a23705e65e3c57115d0f7a6a41","slug":"world-cup-craze-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर चढ़कर बोला वर्ल्ड कप का खुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर चढ़कर बोला वर्ल्ड कप का खुमार
पीलीभीत।
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में रविवार को वर्ल्ड कप का खुमार क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोला। मौका था भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच। बाजार, सरकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन समेत लगभग सभी सार्वजनिक स्थानों पर क्रिकेट प्रेमी टीवी, रेडियो से चिपके दिखाई दिए। शाम पांच बजे जब पाक की टीम 47 ओवरों में 224 रन बना कर आल आउट हुई, तो लोग झूम उठे। भारत की जीत पर शहर में देर शाम तक जश्न का माहौल रहा। भाजपाइयों ने ड्रमंडगंज चौराहे पर आतिशबाजी छोड़कर खुशी मनाई।
भारत पाक के बीच मैच को लेकर लोग सुुबह से ही टीवी, रेडियो व इंटरनेट पर मैच देखने के लिए उत्साहित दिखे। मैच में भारत की ओर से चौके व छक्के लगने पर क्रिकेट प्रेमी तालियां बजा कर खुशी का इजहार करते देखे गए। भारतीय टीम जब दोपहर 11.15 बजे 36 ओवरों में 200 रन बनाए तो क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह देखते बन रहा था। इसको लेकर सार्वजनिक स्थानों पर रोज की अपेक्षा कम भीड़ दिखी। किक्रेट प्रेमियों की खुशियों को उस समय पंख लगे जब शाम 4.50 बजे 46 ओवर में आठ विकेट पर 220 रन बनाए और 47 ओवरों में 224 रन बनाकर टीम ढेर हो गई। इसकेसाथ ही क्रिकेटप्रेमी जश्न में डूब गए। ड्रमंडगंज चौराहे पर भाजपाइयों ने भारत माता की जय उद्घोषों के बीच जमकर आतिशबाजी छोड़ी। इस मौके प्रदीप नवरंग, अरूण वाजपेई, अंकुर, सुंदर लाल, मोहित, अवरीश, प्रेम शंकर, अंकित आदि लोग शामिल रहे।
पूरनपुर। रविवार को भारत-पाक के बीच हुए मैच में भारत की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों और अन्य लोगों ने जश्न मनाया। नगर के कई स्थानों पर लोगों ने मिठाई बांटी और पटाखे दागे।