{"_id":"57d1ab374f1c1bce7631712a","slug":"workers-hope-to-put-the-jam-on-the-highway-tanakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा वर्कर्स ने टनकपुर हाइवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा वर्कर्स ने टनकपुर हाइवे पर लगाया जाम
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन से वापस लौटीं आशा वर्कर्स ने गुरुवार को टनकपुर हाइवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। कहा, नौ सितंबर से कामबंद कर जिला अस्पताल के सामने भूखहड़ताल की जाएगी।
आशा कार्यकत्री कल्याण एसोसिएशन के बैनर तले तमाम आशा वर्कर्स बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में एकत्र र्हुइं। यहां आशाओं ने लखनऊ में विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे धरना-प्रदर्शन के समर्थन में नारेबाजी की और मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। इसके बाद आशाएं जुलूस की शक्ल में टनकपुर हाइवे पहुंचीं और जाम लगा दिया। आशा वर्कर्स हाइवे पर बैठकर नारेबाजी करने लगीं। इससे कुछ ही देर में हाइवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से बिगड़ते हालात देख कुछ पदाधिकारियों ने जाम खोलने को कहा, लेकिन धरने पर बैठीं वर्कर्स जाम खोलने को तैयार नहीं हुईं। बाद में जिलाध्यक्ष प्रेममाधुरी के समझाने पर उन्होंने जाम खोला। तब कहीं वाहनों का संचालन शुरू हो सका। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आशाएं एकजुट रहें। जब तक सरकार नहीं सुनती, आंदोलन जारी रहेगा। तय हुआ कि नौ सितंबर से जिला अस्पताल के सामने पार्क में आशाएं भूखहड़ताल पर बैठेंगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावा ब्लाक अध्यक्ष लज्जावती, इदरीसन, संगीता, रामादेवी, सुषमा समेत तमाम आशा वर्कर्स शामिल रहीं।