फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Workers hope the memorandum handed out procession

आशा वर्कर्स ने जुलूस निकालकर सौंपा ज्ञापन

Mon, 26 Sep 2016 11:54 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
पीलीभीत, ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत आशा वर्कर्स ने सोमवार को जुलूस निकाला और डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। आशा महिला कल्याण समिति के बैनर तले आंदोलनरत आशा वर्कर्स ने सोमवार को भी नेहरू पार्क में धरना दिया। धरना स्थल पर हुई सभा में अधिकारों को लेकर एकजुट रहने का आह्वान किया गया। इसके बाद सभी आशा वर्कर्स जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करती हुईं कलेक्ट्रेट पहुंचीं। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष मचला देवी के नेतृत्व में डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पुष्पा देवरयाल को सौंपा। इसमें आशाओं को वेतन दिलाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, यात्रा, महंगाई व भोजन भत्ता दिलाने, आर्थिक शोषण बंद कराने और राज्य कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष भगवान देवी, विमलादेवी, ब्लाक अध्यक्ष रेखारानी, मीनादेवी, शानवती समेत तमाम आशा वर्कर्स शामिल रहीं। बीसलपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में चल रही आशा वर्कर्स की बेमियादी हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। आशा वर्कर्स ने प्रदेश सरकार के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया ओर मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed