{"_id":"62d1bf9377be7a46f8398342","slug":"worker-s-body-found-on-indo-nepal-border-pilibhit-news-bly4914861143","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 19 के निकट भारतीय नागरिक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 19 के निकट भारतीय नागरिक का शव मिला
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद नो मैंस लैंड क्षेत्र में पहुंचे ग्रामीण
- फोटो : PILIBHIT
गभियासराय/कलीनगर (पीलीभीत)। भारत-नेपाल सीमा के पिलर संख्या 19 के निकट दो सौ मीटर नेपाल सीमा के अंदर शुक्रवार शाम चार बजे बूंदीभूड़ गांव निवासी बालम्रत राजभर (55) का शव लहूलुहान अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीण पहुंच गए। कुछ देर बाद सीमावर्ती चौकी की एसएसबी और पुलिस की टीम पहुंची। नेपाल पुलिस भी पहुंच गई और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव बूंदीभूड़ निवासी बालम्रत राजभर मजदूरी करते थे। अक्सर नेपाल में भी जाना लगा रहता था। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी के सिलसिले में नेपाल गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजन ने नेपाल में ही रुक जाने की आशंका जताई। शुक्रवार को नो मैंस लैंड के निकट घास काटने पहुंचे नेपाली नागरिक ने लहूलुहान शव पड़ा देखा। इसके बाद जानकारी भारतीय क्षेत्र में हुई। जानकारी होने पर बालम्रम के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।
सूचना पर रमनगरा चौकी इंचार्ज रोहित कुमार, एसएसबी के जवान और तहसीलदार जनार्दन भी पहुंच गए लेकिन घटना नो मैंस लैंड से दो सौ मीटर नेपाल की सीमा में होने के चलते अंदर नहीं जा सके। नेपाल की एपीएफ फोर्स के अलावा सुरक्षा से जुड़े जवान ही वहां पहुंचे। करीब एक घंटे की पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद नेपाल के कंचनपुर एसपी से वार्ता हुई है। शरीर पर कोई घाव या अंदरूनी चोटें नहीं पाई गई। नेपाल में पोस्टमार्टम हो रहा है। क्षेत्रीय पुलिस को जानकारी जुटाने के निर्देश दिए जाएंगे। दिनेश कुमार पी., एसपी