{"_id":"652d8db842850535dc0d17e4","slug":"work-started-with-mutual-consent-without-getting-noc-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-5972-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिना एनओसी मिले ही आपसी सहमति से शुरू कराया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिना एनओसी मिले ही आपसी सहमति से शुरू कराया काम
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास हो रहा कार्य । संवाद
Link Copied
पीलीभीत। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर पुल बनाने के मामले में एनओसी का पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग की ओर से एनओसी मिलने का इंतजार रही है। अब दोनों के बीच आपसी सहमति होने पर काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पर पुल का निर्माण होना है। यहां पर काम शुरू किया गया तो सिंचाई विभाग ने एनओसी लेने की बात कहते हुए काम बंद करा दिया। करीब छह माह से काम बंद पड़ा है। नहर पर काम बंद होने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से पुल के दोनों ओर सड़क बनाने का काम शुरू कराया गया था। साथ ही एनओसी लेने की भी प्रक्रिया जारी रखी थी। उधर, तीन दिन पहले सिंचाई विभाग ने पुल के निर्माण को लेकर काम करने की अपनी सहमति दे दी। आपस में इस तरह की सहमति होते ही संस्था की ओर से मशीनों को मौके पर भेजकर धरातल पर काम शुरू करा दिया गया है। बताया जाता है कि नहर में अब पानी भी घटने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।