फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Work started on Mailani-Shahgarh rail section

मैलानी-शाहगढ़ रेल सेक्शन पर काम शुरू

Mon, 11 Jul 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
Work started on Mailani-Shahgarh rail section
पीलीभीत। मैलानी-पीलीभीत के बीच आमान परिवर्तन को लेकर चार साल पहले ट्रेनों का संचालन बंद किया गया था। शाहगढ़ और मैलानी के बीच पांच माह पहले काम पूरा कर लिया गया था मगर पीलीभीत- शाहगढ़ के बीच अब पीटीआर से एनओसी मिलने के बाद काम शुरू हुआ है। वक्त रहते काम पूरा हुआ तो अगले साल इस रूट पर भी ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

पीलीभीत से सीधे लखनऊ के लिए बड़ी रेल लाइन डालने के लिए चार साल पहले काम शुरू हुआ था। पीलीभीत-मैलानी सेक्शन पर जून 2018 में रेल विकास निगम लिमिटेड कार्यदायी संस्था ने काम शुरू किया था। शाहगढ़ और मैलानी के बीच पीटीआर का जंगल पड़ता है। एनओसी को लेकर मामला फंसा तो कार्यदायी संस्था ने मैलानी-शाहगढ़ के बीच काम शुरू कर दिया था, जो पांच माह पहले पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान पीटीआर से भी पिछले माह एनओसी मिल गई थी। एनओसी मिलने के बाद कार्यदायी संस्था ने शाहगढ़ मैलानी के बीच काम तेजी से शुरू कर दिया है। एक साल में काम पूरा करने का लक्ष्य है। इससे जुलाई 2023 तक शाहगढ़-पीलीभीत के बीच काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के मुताबिक जंगल के अंदर काम करने में देरी होगी। जंगल के बाहर काम तेजी से पूरा कर लिया जाएगा। अगले साल लखनऊ के यात्रियों को ट्रेन का तोहफा मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed