फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Work on the bridge near Siddhnagar, which was halted, has not yet resumed.

Pilibhit News: सिद्धनगर के पास रोक गया सेतु का काम अब तक शुरू नहीं

Mon, 24 Aug 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Work on the bridge near Siddhnagar, which was halted, has not yet resumed.
हजारा क्षेत्र में गांव सिद्धनगर के समीप बंद पड़ा लघु सेतु का निर्माण कार्य-संवाद
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र में चार करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन लघु सेतु का निर्माण शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही बंद कर दिया गया। इससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। लघु सेतु का निर्माण कब पूरा होगा। इसको लेकर क्षेत्र के लोग चिंतित है।
विज्ञापन


गांव सिद्धनगर के समीप रपटा पुल पर बारिश के दौरान पानी का बहाव तेज होने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। सीएचसी, थाना आवागमन करने वाले क्षेत्र के लोगों को पानी के तेज बहाव पर कई किलोमीटर घूमकर आवागमन करना पड़ता था। सिद्धनगर के समीप चार करोड़ रुपये की लागत से लघु सेतु की स्वीकृत मिलने के साथ इसका निर्माण मई महीने में शुरू कराया गया। मगर, निर्माण शुरू होने के कुछ दिन बाद ही निर्माण रोक दिया गया। करीब दो महीने से बंद निर्माण कब पूरा होगा। इसको लेकर क्षेत्र के लोग चिंतित है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अनूप कुमार ने बताया कि लघु सेतु का निर्माण मई महीने में शुरू कराया गया था। मगर नाले में पानी का बहाव तेज होने के चलते निर्माण कार्य रुक गया। लघु सेतु का निर्माण मई 2027 तक पूरा किया जाना है। बारिश के बाद फिर निर्माण शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed