फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Work on 'No Man's Land' remains incomplete; fear of Sharda River changing its course.

Pilibhit News: नोमैंस लैंड पर कार्य अधूरे, शारदा नदी की धार बदलने का डर

Thu, 25 Jun 2026 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Work on 'No Man's Land' remains incomplete; fear of Sharda River changing its course.
नौजल्हा क्षेत्र में नोमैंस लैंड के निकट कराए जा रहे कार्य। संवाद
कलीनगर। भारत-नेपाल सीमा से सटे नौजल्हा नंबर-दो क्षेत्र में शारदा नदी के संभावित खतरे को लेकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि नेपाल के सिंचाई विभाग ने अपने बाढ़ सुरक्षा कार्यों के दौरान नोमैंस लैंड से सटे करीब 50 से 60 मीटर हिस्से को छोड़ दिया है। वहीं, भारतीय क्षेत्र में चल रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों में भी इस संवेदनशील हिस्से को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

कलीनगर तहसील के तराई इलाके में पिछले वर्ष शारदा नदी ने दाहिने किनारे की ओर कटान कर भारतीय क्षेत्र और तटबंध को नुकसान पहुंचाया था। नेपाल की ओर से अपने क्षेत्र में मजबूत तटबंध बनाने का कार्य किया गया। नोमैंस लैंड से सटे कुछ इलाकों को खाली छोड़ दिया गया। इससे नौजल्हा नंबर दो क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना था कि नेपाल क्षेत्र में ठोस कार्य होने और नोमैंस लैंड से सटे कुछ इलाके को खाली छोड़ने से खतरा और बढ़ गया। नदी की धार उस हिस्से में टकराकर भारतीय क्षेत्र को प्रभावित करेगी। इसको लेकर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन भी किए थे। विरोध के बाद जिला प्रशासन और विधायक के प्रयास के बाद शासन ने दो करोड़ रुपये की परियोजना को स्वीकृति दी।
विज्ञापन

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि नदी का बहाव नेपाल की ओर से तेज आता है। ऐसे में यदि नोमैंस लैंड के छोड़े गए हिस्से को सुरक्षित नहीं किया गया तो बाढ़ का पानी नए बनाए जा रहे सुरक्षा कार्यों के पीछे से होकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर सकता है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारियों को कई बार इस संबंध में अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। निर्माण कार्य की रफ्तार भी धीमी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रमेश कुमार ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में बातचीत कर जरूरी निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed