फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Work affected due to lack of accountants in Bisalpur Tehsil

Pilibhit News: बीसलपुर तहसील में लेखपालों की कमी से कामकाज प्रभावित

Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 18 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Work affected due to lack of accountants in Bisalpur Tehsil
बीसलपुर। तहसील में लेखपालों की भारी कमी होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। किसानों को भी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन

तहसील में 126 लेखपाल होने चाहिए, लेकिन काफी समय से यहां केवल 50 लेखपाल ही तैनात हैं। लेखपालों के 76 पद रिक्त हैं। ऐसे में एक-एक लेखपाल के पास तीन-तीन गांव हैं। चार महिला लेखपालोंं के पास भी दो-दो गांव हैं। तहसील में पहले से ही लेखपालों की कमी है, इसके बावजूद यहां से 18 लेखपालों का तबादला दूसरी तहसीलों में कर दिया गया। उनके स्थान पर केवल तीन लेखपाल आए।

तबादला होने से तहसील में 15 लेखपाल और कम हो गए। लेखपालों की कमी से कामकाज प्रभावित हो रहा है। विभागीय उच्चाधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस समस्या का समाधान नही कर रहे हैं। इस बाबत तहसीलदार करम सिंह ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को पत्र भेजकर तहसील में मानक के अनुरूप लेखपाल तैनात करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed