फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Won't allow goods trains to run if coal depot is not removed: Ram Saran Verma

15 जुलाई तक कोयला डिपो नहीं हटा तो नहीं चलने दी जाएंगी माल गाड़ियां: राम सरन वर्मा

Mon, 04 Jul 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Won't allow goods trains to run if coal depot is not removed: Ram Saran Verma
अपने निवास पर वार्ता करते पूर्व विधायक राम सरन वर्मा। - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री राम सरन वर्मा ने कहा कि यदि रेल विभाग ने 15 जुलाई तक रेलवे स्टेशन के पास बना कोयला डिपो नहीं हटाया तो मालगाड़ियां नहीं चलने दी जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार की शाम अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री ने कहा कि रेलवे ने नगर के बीचों बीच स्टेशन के पास गलत ढंग से कोयला डिपो बना दिया है। यहां से कोयला उड़कर लोगों के घरों में पहुंचता है। इससे प्रदूषण हो रहा है। इस संबंध में 25 जून को नगर का बाजार बंद हुआ था और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन भी हुआ था।
विज्ञापन

उसी दिन इज्जत नगर के एडीआरएम से फोन पर वार्ता भी हुई थी। जिस पर एडीआरएम ने 15 जुलाई तक कोयला डिपो हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक कोयला डिपो हटाने की कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई है। पूर्व मंत्री ने कहा कि यदि 15 जुलाई तक कोयला डिपो नहीं हटा तो इस ट्रैक पर मालगाड़ी नहीं चलने दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed