फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's votes are cut more than men's, the electoral mathematics of seats and reversals are in discussion

Pilibhit News: पुरुषों से ज्यादा कटे महिलाओं के वोट, चर्चा में सीटों का चुनावी गणित और उलटफेर

Sun, 12 Apr 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Women's votes are cut more than men's, the electoral mathematics of seats and reversals are in discussion
प्रकाशन के बाद अंतिम मतदाता सूची में कुल कटे 1.17 लाख वोट में से 71 हजार से अधिक महिला मतदाताओं के नाम, वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के अंतर से ज्यादा कटे हैं मतदाताओं के नाम, यही हाल अन्य विधानसभा क्षेत्रों के भी
विज्ञापन

पीलीभीत। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद प्रकाशित अंतिम सूची से कटे 1.17 लाख वोट से बड़े उलटफेर और चुनावी गणित गड़बड़ाने की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक दल, चुनावी विश्लेषक और दावेदार जिले की नई मतदाता सूची पर अलग-अलग तर्क दे रहे हैं। किस विधानसभा क्षेत्र में कितने वोट कटे, महिला और पुरुषों का आंकड़ा, युवा मतदाता किस पाले में रहेंगे। इसको लेकर गुणा भाग भी शुरू हो गया है। सूची से नाम कटने वाले मतदाताओं में महिला वोटर की संख्या 71 हजार से अधिक है।
विज्ञापन


जिले में पिछले साल 27 अक्तूबर से शुरू हुआ मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान शुक्रवार को अंतिम सूची प्रकाशन के साथ पूरा हो गया। एसआईआर के बाद जिले की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या करीब 1.17 लाख घटकर 13,50,918 रह गई है। इसमें पुरुष मतदाता 7,38,807 और महिलाओं की संख्या 6,12,092 है। एसआईआर से पहले जिले के मतदाताओं की संख्या 14,67,988 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की सूची से मतदाताओं के नाम कटे हैं। हालांकि 85,298 नए मतदाताओं को जोड़ा भी गया, लेकिन कटे मतदाताओं की चर्चा अधिक है। जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में श्रेणी और जातिवार मतदाताओं पर गुणा भाग शुरू हो गया है।

64 फीसद महिला, पुरुषों का आंकड़ा रहा 36
एसआईआर के बाद जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की सूची से 1,17,058 मतदाताओं के नाम कटे हैं। इसमें महिला मतदाताओं का आंकड़ा 71, 818 है। यह कुल घटे मतदाताओं की संख्या का 64 प्रतिशत से ज्यादा है। शेष करीब 45 हजार पुरुष मतदाता हैं। जिले में कई बूथ ऐसे है, जहां मतदान प्रतिशत में महिलाओं की भागीदारी अधिक रहती है। महिलाओं के मत कम हो जाने से चुनावी विश्लेषक भी गुणा भाग में जुटे हैं। संवाद
--

जीत के अंतर से कई गुना ज्यादा कटे वोट, बढ़े मतदाताओं की संख्या कम
मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में जिले में सबसे पहले दो लाख छह हजार वोट कटे थे। विधानसभा वार कटे वोट का आंकड़ा वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले की विधानसभा सीट पर जीत के अंतर से कई गुना ज्यादा है। सदर विधानसभा क्षेत्र में 66078 वोट कटे हैं। वर्ष 2022 में जीत का अंतर करीब 6970 वोट का ही रहा था। पूरनपुर सीट जीत का अंतर 26500 से अधिक था। इस विधानसभा की सूची से करीब 53 हजार मतदाताओं के नाम कटे हैं। वहीं बीसलपुर विधानसभा सीट पर वर्ष 2022 के चुनाव में जीत का अंतर करीब 50 हजार वोट का रहा था। इस विधानसभा क्षेत्र की सूची से भी 53 हजार से ज्यादा वोट कटे हैं। हालांकि सभी विधानसभाओं में 85 हजार से अधिक मतदाता भी जुड़े हैं। इससे वोट कटने का आंकड़ा कुछ कम हो गया है।


बरखेड़ा में 82 हजार रहा था जीत का अंतर, वोट भी कटे कम
बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से कटे मतदाताओं की संख्या से वर्ष 2022 के चुनाव में जीत के मतों का अंतर अधिक रहा था। यहां से बीजेपी विधायक ने करीब 82 हजार वोट से जीत हासिल की थी। एसआईआर के बाद इसी विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम वोट कटे हैं। बरखेड़ा में करीब 32,751 मतदाताओं के नाम ही कटे हैं।
--

किस विधानसभा में कटे कितने महिला-पुरुष वोट
विधानसभा पुरुष महिला
सदर 14726 21145
बरखेड़ा 4950 10853
पूरनपुर 12652 20204
बीसलपुर 12912 19616
--
वर्तमान में कितने हैं मौजूद

विधानसभा महिला पुरुष कुल मतदाता
सदर 1,59,920 1,89,006 3,48,937
बरखेड़ा 1,44,721 1,72,795 3,17,518
पूरनपुर 1,58,744 1,93,800 3,52,549
बीसलपुर 1,48,707 1,83,206 3,31,914
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed