फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Women's groups take charge of the Annapurna Model Prerna Canteen.

Pilibhit News: महिला समूहों ने संभाली अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन की कमान

Tue, 25 Aug 2026 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Women's groups take charge of the Annapurna Model Prerna Canteen.
नगर पालिका परिसर में कैंटीन का उद्घाटन करते डीएम व एसपी। स्रोत विभाग। - फोटो : 1
नगर पालिका परिसर में कैंटीन का शुभारंभ, नाश्ता-भोजन के साथ लस्सी और शीतल पेय भी मिलेंगे
विज्ञापन

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत सोमवार को नगर पालिका परिषद परिसर में अन्नपूर्णा मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने संयुक्त रूप से कैंटीन का उद्घाटन किया।

कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सौंपा गया है। विकासखंड मरौरी के तुलसी प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति के अंतर्गत गठित छह महिला सदस्यीय एसोसिएशन ऑफ पर्सन (एओपी) मां पूर्णागिरी मॉडल प्रेरणा कैंटीन की महिलाएं इसका संचालन करेंगी। इससे महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलने के साथ उनकी आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। कैंटीन में लोगों को सूक्ष्म जलपान, भोजन, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक समेत अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पालिका परिसर में आने वाले कर्मचारियों, फरियादियों और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र, उपायुक्त स्वत: रोजगार वंदना सिंह, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए पवन कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर संगुड़ी सहित समूह की महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed