{"_id":"6a6a44e972fb8c78de037fa7","slug":"women-will-become-self-reliant-by-undergoing-training-in-fisheries-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-165342-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मत्स्य पालन का प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं
Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत एक और पहल शुरू की गई है। अमरिया ब्लॉक की उन महिलाओं को मत्स्य पालन का छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिनके नाम पर मत्स्य पालन के लिए तालाबों के पट्टे आवंटित किए गए हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं को आधुनिक मत्स्य पालन की तकनीकों से जोड़कर स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण में महिलाओं को तालाब प्रबंधन, मछली बीज का चयन, संतुलित आहार, रोग नियंत्रण, जल गुणवत्ता बनाए रखने और मत्स्य उत्पादन बढ़ाने के आधुनिक तरीकों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विभागीय विशेषज्ञ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी देंगे, ताकि महिलाएं स्वयं मत्स्य पालन कर बेहतर आय अर्जित कर सकें।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि महिलाओं को मत्स्य विभाग की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। जल्द ही इस प्रशिक्षण की तिथि निर्धारित की जाएगी।